निर्माणाधीन दीवार पर पानी डालते वक्त गिरी महिला, हो गई मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
woman laborer dies tragically while watering under construction wall investigation underway
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

पालम विहार के सतगुरु एन्क्लेव में निर्माणाधीन साइट पर काम करते हुए महिला मजदूर की मौत हो गई। पहचान मध्य प्रदेश की प्रभा के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान दीवार पर पानी डालने के लिए महिला दीवार पर चढ़ी हुई थीं, इस दौरान नीचे गिर गईं। पुलिस हादसे के कारणों और उन परिस्थितियों का पता लगा रही है, जिनमें महिला ऊंचाई से नीचे गिरी। साथ ही निर्माण स्थल पर काम के दौरान बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच हो रही है।