Gurugram Two Bike Theft Accused Arrested Four Bikes Recovered
चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइकें मिलीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जिले में बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, पालम विहार थाने में 18 अगस्त को सेक्टर-22 ए से बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। टीम ने गुरुवार को बेगमपुर खटोला से छपरा, बिहार के आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। वह अभी बेगमपुर खटोला में रह रहा था। उसने बताया कि बाइक उसने अन्य से खरीदी थी।
वहीं, बुधवार को सोहना शहर थाने में आई शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के पास से नूंह के आरोपी हाकम को अरेस्ट किया। उससे चोरी की तीन बाइक बरामद की। आरोपी हाकम के खिलाफ नूंह में मारपीट सहित अन्य के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।