चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा बाइक सवार, बोला- बाइक जला दूंगा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bike rider clashed with police during checking said i will burn the bike video viral
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

महावीर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक ने जमकर हंगामा किया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे जांच के लिए रोका तो वह बाइक की चाबी निकालकर पुलिस से उलझ गया। युवक ने बाइक को अपने साथ ले जाने से रोकते हुए यहां तक कह दिया कि वह बाइक में आग लगा देगा। सोशल मीडिया पर मामले का विडियो सामने आया है। दरअसल, महावीर चौक पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे युवक को रोका गया। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। संबंधित दस्तावेज भी नहीं थे। बाइक को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो युवक ने बाइक की चाबी निकाल ली और बहस करने लगा। वह बाइक को ले जाने देने की मांग पर अड़ा रहा। तभी उसने बाइक पर आग लगाने की धमकी भी दी। इस पर पीसीआर बुलाई गई। युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसका भाई भी पहुंच गया। पुलिस ने युवक को काबू कर समझाया। कुछ देर बाद युवक ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि, निबाइक को इंपाउंड कर दिया गया।