गांजा और MDMA बरामद, तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ganja and mdma smuggling in gurgaon 4 arrested laks of goods seized
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पुलिस ने तस्करी के तीन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 किलो 739 ग्राम गांजा, 5 ग्राम MDMA और 9 हजार 300 रुपये बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर से अभिषेक और नवनीत को गिरफ्तार किया। एक किलो 127 ग्राम गांजा और 9 हजार 300 रुपये मिले। सामने आया कि नवनीत अन्य से 15 हजार में गांजा खरीद अभिषेक के जरिये बिकवाता था। अभिषेक को हर महीने 15 हजार रुपये देता था। दूसरे मामले में ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास से सुमित को पकड़ा। 5 ग्राम MDMA और 200 ग्राम ओजी गांजा बरामद हुआ। वहीं, न्यू पालम विहार में नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी के पास से दीपक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 412 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह इसे एक अन्य व्यक्ति से 12 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।