Hathin To Get Sports Stadium Worth Over 4 Crore Tender Process Begins
खेल स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज़, हथीन : विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर हथीन में खेल स्टेडियम निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। मुख्यमंत्री सैनी ने इस मामले में खेल मंत्रालय एवं लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद शीघ्र निर्माण कराने के आदेश दिए। अब लोक निर्माण विभाग ने खेल स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। हथीन में चार करोड़ 40 लाख 88 हजार रुपए के बजट से लोक निर्माण विभाग स्टेडियम का निर्माण कराएगा। 28 अक्टूबर तक सम्बन्धित निर्माण एजेंसियां पोर्टल पर बिड भर सकती हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का निर्माण एक वर्ष में पूरा करा दिया जाएगा। हथीन उपमण्डल मुख्यालय पर खेल स्टेडियम की मांग पिछले दो दशकों से उठती रही है।