स्कूटी में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
delhi jaipur highway tragic accident speeding truck hits scooter youth crushed to death
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पचगांव चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाइवे (NH-48) की सर्विस रोड पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठे एक युवक की ट्रक से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, उसका दोस्त बाल-बाल बचा। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवाड़ी के खटावली गांव के सचिन ने बताया कि 22 अक्टूबर सुबह करीब चार बजे वह दोस्त गजेंद्र निवासी महेंद्रगढ़ के साथ स्कूटी पर पंचगांव से अपने घर जा रहा था। दोनों पंचगांव चौक से जयपुर की तरफ जाने वाली NH-48 की सर्विस रोड पर करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक का पहिया गजेंद्र के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।