Manuj Sharma Appointed President Of Vibhuti Khand Sanyukt Udyog Vyapar Mandal Handed Over Command
मनुज शर्मा को विभूति खंड की मिली कमान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व उपाध्यक्ष गोमती नगर मनुज शर्मा को विभूति खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अर्पित गोयल के पदोन्नत होने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। संगठन ने मनुज शर्मा की कर्मठता व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने मनु शर्मा को बधाई दी है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी सहित शुभम यादव, निशांत दुबे, नीलम मिश्रा, तुषार नरूला, श्रीधर, कपिल, अनस, मेहराज, नवनीत, गोलू, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।