...तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
nurses union warns of indefinite strike know their demands
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: नर्सिंग कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ वार्ता में सहमति बनने के बावजूद मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हुआ है। आदेश जारी होने तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अशोक कुमार ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है।

संघ की मांगों में गृह जनपद में तैनाती और स्थानांतरण, रिक्त पदों पर पदोन्नति, बच्चों के लिए पालनाघर, उच्च शिक्षा के लिए सवेतन अवकाश, उचित भत्ते और पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देना शामिल है। मेडिकल कॉलेजों में बदले गए जिला अस्पतालों के नर्सिंग कर्मचारियों के सेवा हित सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है।