भाजपा पदाधिकारियों पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम•
durga idol immersion dispute case registered against 10 including bjp officials allegation of misconduct with naib tehsildar
nNBT न्यूज, गोंडा: खोड़ारे के घारीघाट पर बिसुही नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के विवाद में भाजपा के तीन पदाधिकारियों समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को कुछ लोग जर्जर पुल से प्रतिमा विसर्जित करने पर अड़े थे। रोकने पर नायब तहसीलदार से अभद्रता व धमकी देने का आरोप है। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।