Land Acquisition For Industrial Corridor Accelerates In Amethi Target Of 250 Hectares
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण तेज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 250 हेक्टेअर के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। यह परियोजना मुसाफिरखाना तहसील के ऊंचगांव और सेवरा के पास प्रस्तावित है। डीएम शशांक चौधरी ने शनिवार को यहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 148 हेक्टेअर जमीन की खरीद और अधिग्रहण पूरा हो चुका है। बाकी 102 हेक्टेअर जमीन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।