Muskan And Ravita Sentenced To Death Will Be Shifted To Lucknow Lovers Will Be Sent To Agra
लखनऊ शिफ्ट होंगी फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान, रविता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मेरठ: मेरठ के नीले ड्रम और सांप कांड में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों को दूसरे जेल भेजने की तैयारी है। जेल प्रशासन ने शासन से मुस्कान और रविता को लखनऊ के नारी बंदी निकेतन भेजने की सिफारिश की है। वहीं, मुस्कान के प्रेमी साहिल और रविता के प्रेमी अमरदीप को आगरा जेल भेजने की सिफारिश की गई है।
इसी महीने हुई सज़ाl मेरठ की कोर्ट ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में 14 अक्टूबर 2026 को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
l मेरठ की ही अदालत ने 16 अक्टूबर को अमित कश्यप की हत्या में उसकी पत्नी रविता व रविता के प्रेमी अमरदीप को कोर्ट फांसी की सजा सुनाई थी।
हाई कोर्ट में अपील
चारों दोषियों ने सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील भी की है।
वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने दोनों महिलाओं को फांसी देने के लिए मथुरा के डीएम से जल्लाद की जिम्मेदारी निभाने की अनुमति मांगी है।