Sitapurs Dari Will Now Reach Finland panama International Buyers Throng Buyer seller Meet
फिनलैंड-पनामा तक जाएगी सीतापुर की दरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सीतापुर: ODOP योजना के तहत सीतापुर की पारंपरिक दरी बुनाई को नई पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए रस्यौरा स्थित सीतापुर शिक्षा संस्थान में शनिवार से दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें कई राज्यों के साथ जापान, फिनलैंड , जर्मनी, इस्राइल, दक्षिण अफ्रीका, पनामा, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और UAE के खरीदार भी हिस्सा ले रहे हैं। MSME मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने इसका उद् घाटन किया। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के CEO मनोज कुमार सिंह व डीएम डॉ. राजागणपति आर भी मौजूद रहे।