28 तक होंगे ताजमहल के रात्रि दर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
taj mahal night view until october 28 know ticket and time
nNBT न्यूज, आगरा: शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के रात्रि दर्शन की सुविधा शनिवार से शुरू हुई, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। रात 8:30 से 12:30 बजे तक आठ स्लॉट में रोज 400 पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। भारतीयों के लिए इसका टिकट 510 और विदेशियों के लिए 750 रुपये है। फिलहाल 24, 25 और 26 अक्टूबर के सभी टिकट बुक हैं। लोग मेहताबबाग के ताज व्यू पॉइंट से भी रात में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। भारतीयों के लिए इसका टिकट 200 रुपये और विदेशियों के लिए 500 रुपये का है।