नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 lakhs duped in the name of job threatened with death on asking for money back
nNBT न्यूज, पलवल : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 10 लाख रुपये की ठगी गई। नौकरी न मिलने पर राशि वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजीव नगर निवासी चिराग ने कहा है कि वह बीएससी नर्सिंग पास है। साल 2024 में सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान दिल्ली लाडो सराय निवासी घनश्याम शर्मा के मकान में किराये पर रहा था। उसे दौरान उसने नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे।

चिराग ने 7 लाख 61 हजार 2 रुपये ऑनलाइन माध्यम से और दो लाख 39 हजार रुपये नकद दिए।