Strict Action To Be Taken Against Old Polluting Vehicles Strategy Made In Faridabad
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, बनाई रणनीति
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एनसीआर में पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 स्थित डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में पुलिस उपायुक्त जयबीर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र व हरियाणा सरकार, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड और सीएक्यूएम के निर्देशों के तहत PARIVARTAN योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को BS-III और इससे नीचे श्रेणी के पुराने यानी End-of-Life (EOL) ट्रक व बसों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।