Truck Collides With Unknown Vehicle On Kundli manesar Expressway Driver Dies Tragically
अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, हथीन : कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर मंडकौला के पास एक ट्रक अज्ञात वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल ने बताया कि मृतक ट्रक चालक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिले प्रतापगढ़ निवासी राजेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरिशंकर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसका भाई राजेश अपोलो कैरियर कंपनी दिल्ली के ट्रक पर बतौर चालक सेवारत थे। एक सितंबर को वह कोलकत्ता से ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। रात्रि दस बजे उक्त ट्रक मण्डकौला की सीमा में एक्सप्रेसवे खड़े वाहन से टकरा गया।