यमुना में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक सुरक्षित, दूसरे की तलाश

नवभारतटाइम्स.कॉम
two friends drowned in yamuna one saved search for the other continues sdrf team engaged
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

यमुना नदी में मंगलवार शाम नहाने गए दो दोस्तों के लिए तेज बहाव जानलेवा साबित हुआ। पानी में उतरते ही दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे बहने लगे। पुष्पिंदर किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गया, जबकि उसका दोस्त राजीव तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार देर शाम तक राजीव का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव और पुष्पिंदर मंगलवार शाम यमुना में नहाने के लिए गए थे। दोनों पानी में उतरे ही थे कि तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों पानी के साथ बहने लगे। पुष्पिंदर ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गया, लेकिन राजीव बहाव में दूर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएएफ टीम की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि राजीव की तलाश के लिए एसडीआरएएफ की टीम लगातार दो दिन से अभियान चला रही है। लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है। राजीव मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए।