Woman Receives Death Threat Sarpanch Accused Of Sexual Exploitation And Making Video Investigation Begins
महिला को मिली जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, होडल : उपमंडल हथीन के गांव के सरपंच व उसके साथियों पर गांव की महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर, यौन उत्पीड़न व अश्लील विडियो बनाने के मामले में केस दर्ज होने के बाद पीड़िता ने अपनी व बच्चों जान को खतरा बताकर थाना पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि यदि उसके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सरपंच व उसके साथी होंगे। महिला ने सरपंच व उसके साथी पर आरोप लगाया है कि कहा कि तीन साल पूर्व सरपंच ने उसे बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के बहाने से पलवल बुलाकर कार में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद अश्लील विडियो बनाने के बाद यौन उत्पीड़न किया।