17 से शुरू होगी नमो क्रिकेट लीग, गुड़गांव में 300 टीमें लेंगी हिस्सा

नवभारतटाइम्स.कॉम
17 से शुरू होगी नमो क्रिकेट लीग, गुड़गांव में 300 टीमें लेंगी हिस्सा
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

युवाओं को क्रिकेट से जोड़ने और नशे से दूर रखने के संदेश के साथ नमो क्रिकेट लीग-2026 का आयोजन किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी 17 सितंबर को होगी। इस लीग में 5 राज्यों की 3200 से ज्यादा टीमें और 50 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटेंगे। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि गुड़गांव को भी मेजबानी मिली है, जहां करीब 300 टीमें हिस्सा लेंगी। https://www.namocricketleague.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रतियोगिता को तीन जोन में बांटा गया है। फर्रुखनगर, पटौदी व मानेसर को एक, गुड़गांव शहर व भोंडसी को दूसरे व सोहना व मेवात को तीसरे जोन में रखा गया है। इनके मुकाबले सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगे।