Faridabad 5 Commercial Units Operating On Residential Plots Sealed Action Taken For Violation Of Rules
रिहायशी प्लॉट पर चल रहीं पांच कमर्शल इकाई सील
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
रिहायशी प्लॉटों पर नियमों के विपरीत कमर्शल गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गई। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर एन्फोर्समेंट की टीम ने सेक्टर 75 स्थित बीपीटीपी पार्क एलीट लाइसेंस कॉलोनी में सीलिंग अभियान चलाया।डीटीपी एन्फोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि यहां पर बिल्डिंग प्लान के नियमों के खिलाफ रिहायशी प्लॉट पर कमर्शल गतिविधि की जा रही थी। इस बारे में हमें शिकायत भी मिली थी। ऐसे में गुरुवार को यहां पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियां संचालित न करने की चेतावनी दी गई है।