Crisis For Tata Chemicals In Kenya President Ruto Orders Business Closure Company Says Following Rules
केन्या में टाटा केमिकल्स पर संकट, कंपनी बोली- नियम फॉलो कर रहे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, नई दिल्ली
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स को लेक मगादी से कारोबार समेटने को कहा है। टाटा केमिकल्स ने कहा कि वह सभी नियमों का पालन कर रही है और 11 अगस्त को सरकार को जरूरी दस्तावेज व कम्प्लायंस रिपोर्ट सौंप चुकी है। कंपनी ने कानूनी प्रक्रिया के जरिए विवाद सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई।सरकार ने टाटा की जगह ग्लास और केमिकल उत्पादन के लिए दो नई कंपनियां लाने की योजना बनाई है। खनन मंत्रालय ने बकाया रॉयल्टी और अन्य कमियों का हवाला देते हुए TCML को कामकाज निलंबित करने को कहा था। काजियाडो के गवर्नर ने दावा किया कि टाटा के खनन अधिकार 2023 में खत्म हो गए। टाटा ने 2005 में मगादी ऑपरेशन खरीदा था। रुटो ने कहा था, वे हमारे रिसोर्स को भारत और दूसरी जगहों पर ले जाते हैं।