MDMA और गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram youth arrested with mdma and ganja bike seized
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की गुड़गांव यूनिट ने सेंट माइकल रोड, शिवपुरी से एक युवक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में MDMA और गांजा बरामद करने का दावा किया है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।
इंस्पेटर नवीन कुमार ने बताया कि ASI बिजेंदर कुमार की टीम थाना न्यू कॉलोनी एरिया में गश्त पर थी। सूचना मिली कि रबानी नाम का युवक बैग में नशीला पदार्थ लेकर सेंट माइकल रोड से कृष्णा कॉलोनी की ओर जाने वाला है। इस पर टीम ने नाकाबंदी की। आरोपी बाइक सवार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया।