सोचिए, आप टैक्सी में बैठे हैं, लेकिन सामने न स्टीयरिंग है और न ब्रेक पेडल। अचानक कोई खतरा सामने आ जाए तो कार रोकने के लिए आपके पास कोई कंट्रोल भी नहीं। कुछ ऐसा ही प्रयोग एलन मस्क की Tesla ने शुरू किया है।इंफो
Tesla की Cybercab एक पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी है। इसमें यात्री को कार चलाने की जरूरत नहीं होगी।
स्टीयरिंग और ब्रेक पैडल नहीं: कार में स्टीयरिंग वील और ब्रेक पैडल ही नहीं दिए गए हैं। यानी इमरजेंसी में यात्री खुद कार का नियंत्रण नहीं ले सकता।
कैसी दिखती है? ऑस्टिन और टेक्सास की सड़कों पर उतारी गईं Cybercabs गोल्ड रंग की हैं और इनका डिजाइन भविष्य की कार जैसा है।
फिर चलती कैसे है? Tesla का सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम मुख्य रूप से कैमरों पर निर्भर करता है। वहीं Waymo और Zoox कैमरों के साथ रडार और LiDAR जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल करते हैं।