Youth Brutally Attacked With Sharp Weapon In Bahoda Kalan Enmity Case Comes To Light
युवक पर हथियार से जानलेवा हमला, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : बहोड़ा कलां गांव में रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला आया है। पुलिस के अनुसार बहोड़ा कलां पट्टी देवराज निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने पिता के साथ काम पर जाने के लिए गली के बाहर खड़ा था। आरेाप है कि इसी दौरान गांव का राहुल वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। जब उसे नजरअंदाज कर मार्केट की तरफ जाने लगे, तो राहुल ने रास्ता रोक पास बैठे मोची के पास से तेजधार उपकरण उठा नरेश पर 7 से 8 बार वार किए। घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हेड कांस्टेबल विक्की की टीम अस्पताल पहुंची, मामले की जांच हो रही है।