Lpg Gas Theft 9 Arrested Including Driver Goods Worth Lakhs Recovered
LPG से भरे कैप्सूल ट्रक से गैस चोरी मामले में ड्राइवर समेत 9 गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, होडल : गुजरात से उत्तराखंड जा रहे कैप्सूल ट्रक से करीब 15 हजार किलोग्राम एलपीजी चोरी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर समेत गैस चोरी और बिक्री करने वाले गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख सात हजार रुपये, 93 घरेलू व कमर्शल भरे-खाली सिलिंडर, गैस निकालने के उपकरण और एक ऑटो बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, रुड़की जा रहा ट्रक दो जून को पलवल के सदर थाना क्षेत्र में ढाबे के पास खाली मिला।