तार की चपेट में आने से मजदूर की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
laborer dies tragically after coming into contact with an electric wire family accuses electricity department of negligence
n NBT रिपोर्ट, बजघेड़ा : एरिया में गुरुवार रात बारिश के दौरान टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। पहचान सीतापुर (यूपी) के मौजी के रूप में हुई है। मौजी बजघेड़ा में किराये पर रह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात बारिश के समय मौजी घर से शौच के लिए बाहर निकला था। अंधेरे में वह रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन बिजली तार को देख नहीं सका और चपेट में आ गया। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।