Building Collapse In Delhi Raises Questions On Student Safety Administrative Negligence Responsible
सुरक्षा हो प्राथमिकता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत का गिरना चिंताजनक है। ऐसे हादसे अचानक नहीं होते, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा होते हैं। सवाल है कि जब किसी इलाके में अनधिकृत निर्माण की जानकारी पहले से होती है, तो कार्रवाई हादसे के बाद क्यों होती है? दिल्ली ही नहीं लखनऊ जैसे शहर में पीजी और किराये के मकानों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।