जॉर्जिया में 45 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स की सप्लाई करेगा RITES

नवभारतटाइम्स.कॉम
rites to supply 45 electric locomotives to georgia will maintain for 10 years
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : रेल मंत्रालय की सरकारी कंपनी RITES लिमिटेड ने जॉर्जिया रेलवे के लिए एक बड़ा ग्लोबल प्रॉजेक्ट लिया है। कंपनी जॉर्जिया में 45 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स की सप्लाई के साथ 10 साल तक उनके मेंटिनेंस का काम करेगी। इसके लिए RITES ने पार्टनर चुनने के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया है। RITES का कॉरपोरेट कार्यालय गुड़गांव के सेक्टर-29 में है। जॉर्जिया के इस प्रॉजेक्ट की प्लानिंग, ग्लोबल टेंडर और टेक्निकल काम में गुड़गांव स्थित RITES की टीम की अहम भूमिका रहेगी। विदेश में चलने वाले इस रेलवे प्रॉजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुड़गांव से संभाला जाएगा। इसके तहत जॉर्जिया रेलवे को 45 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स की आपूर्ति की जाएगी। इनकी 10 साल तक सर्विस और मेंटेनेंस भी किया जाएगा। इसके लिए जॉर्जिया में एक मॉडर्न मेंटेनेंस डिपो बनाया जाएगा। लोकोमोटिव्स भारत में चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में तैयार किए जाएंगे।