सेक्टर-52 में सीवर ओवरफ्लो से नाले में तब्दील हुई सड़क

नवभारतटाइम्स.कॉम
sector 52 road turns into lake due to sewer overflow public facing problems
n NBT न्यूज, सेक्टर-52

शहर के सेक्टर-52 एरिया में सीवर ओवरफ्लो और सड़क का लेवल नीचा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि 16 अगस्त को शिकायत देने के बाद कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा है।
निवासियों के अनुसार, मकान नंबर 1481 और 1503 के मैनहोल से सीवर का पानी निकलकर 18 मीटर रोड होते हुए स्कूटर स्टैंड, वजीराबाद की तरफ फैल रहा है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से सड़क पर झील जैसी स्थिति बन गई है। दुर्गंध और कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। निवासियों का कहना है जलभराव वाली सड़क आसपास की सड़कों से करीब 6-7 इंच नीचे है। सड़क का लेवल सुधारने से जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। मामले को लेकर निवासी निगम अधिकारियों को दोबारा शिकायत देने की तैयारी में हैं।