सुरक्षा हो प्राथमिकता

नवभारतटाइम्स.कॉम
national nutrition week avoid junk food adopt nutritious diet
हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान फल, सब्जियां और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन को बढ़ावा दिया गया। कुपोषण का व्यक्ति के स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पोषण स्वस्थ जीवन और समग्र कल्याण का आधार है। इसलिए जंक फूड के बढ़ते आकर्षण से बचते हुए पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। याद रहे, जंक फूड की चमक के पीछे पोषण का गंभीर संकट छिपा है।

अंजनी कुमार दाधीच, ईमेल से