अचानक खोला कार का दरवाजा, बाइक सवार का पैर फ्रैक्चर

नवभारतटाइम्स.कॉम
sector 37 car door opened suddenly bikers leg fractured two bones broken
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-37 : शहर के सेक्टर-37 थाना एरिया में सड़क पर खड़ी एक स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे वहां से गुजर रहा बाइक सवार एक युवक उससे टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार के बाएं पैर में फैक्चर हो गया और दो हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने इस मामले में एसयूवी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।