झज्जर में मिलावटी पेट्रोल का विडियो वायरल, लिए सैंपल

नवभारतटाइम्स.कॉम
jhajjar video of adulterated petrol goes viral food supply department collects samples investigation underway
n NBT न्यूज, झज्जर : शहर की यादव धर्मशाला के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कथित मिलावटी पेट्रोल का विडियो वायरल होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया। विभाग की टीम ने पंप पर पहुंचकर पेट्रोल के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए नोएडा स्थित लैब में भेज दिया है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले संबंधित पंप से मिलावटी पेट्रोल का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत मिलने पर विभाग ने सैंपलिंग की। रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाते हैं तो पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।