न्यू गुड़गांव के सेक्टरों में दुरुस्त होगा सीवर नेटवर्क

नवभारतटाइम्स.कॉम
new gurgaon sewer network to be improved approval for 790 km master line rs 1930 crore to be spent
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44

न्यू गुड़गांव के सेक्टरों में सीवर व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जीएमडीए ने बड़ा कदम उठाया है। इन एरिया में सेक्टर-77 से 80 तक मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। करीब 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन बिछाने के काम पर 19.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
चंडीगढ़ में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमिटी (HPWPC) की 10वीं बैठक में इस प्लान को मंजूरी दी गई। प्लान के तहत 600 एमएम से लेकर 1200 एमएम की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यह काम दो साल में पूरा होगा। एजेंसी की जिम्मेदारी तीन साल की रहेगी। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि इस प्लान का काम पूरा होने के बाद नए गुड़गांव में सीवर नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।