सहकर्मी की हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

नवभारतटाइम्स.कॉम
सहकर्मी की हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
सेक्टर-37 स्थित कंपनी में महिला कर्मचारी की हत्या का मामला

NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-37 स्थित एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कपड़े का बंडल पकड़ाने व सीट कवर कटिंग के विवाद में सहकर्मी महिला टेलर की कैंची मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कन्नौज (यूपी) की रहने वाली 25 वर्षीय शिवानी कंपनी में टेलरिंग का काम करती थीं। शनिवार शाम को काम के दौरान पास बैठे सहकर्मी असलम से उनकी कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर असलम ने अपशब्द कहे, जिस पर शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे बौखलाए असलम ने काम में इस्तेमाल होने वाली कैंची से शिवानी के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को कादीपुर स्थित वैदिक अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी असलम निवासी मोतिहारी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया था।