बाइक सवार कर्नल कार की टक्कर से हुए घायल, आरोपी चालक फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम
motorcyclist colonel hit by car accused driver absconds police investigating
nNBT रिपोर्ट, खेड़की दौला

NH 48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास बने द्वारका एक्सप्रेसवे राउंड-अबाउट के नजदीक एक कार चालक ने बाइक सवार कर्नल को टक्कर मार दी। पुलिस ने कर्नल की पत्नी की शिकायत पर घटना के दो सप्ताह बाद केस दर्ज किया है। दिल्ली कैंट निवासी अनुपमा ने बताया कि उनके पति कर्नल निर्भय शर्मा 23 अगस्त की रात 8:30 से 8:45 बजे के बीच अपनी बाइक पर थे। द्वारका एक्सप्रेसवे के कट के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कर्नल के कंधे, सीने, कोहनी और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस जांच कर रही है।