पीजीटी और टीजीटी का प्रशिक्षण शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
five day training for pgt and tgt teachers begins in gurgaon emphasis on mathematics and social science
n NBT न्यूज, गुड़गांव: एससीईआरटी हरियाणा के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुड़गांव में पांच दिवसीय पीजीटी गणित एवं टीजीटी सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट की प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर सिंह यादव ने बताया कि गणित प्राध्यापिका उषा रानी ने ‘मैथमेटिकल मॉडलिंग’ विषय पर प्रशिक्षण दिया। डाइट प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने गणित में होने वाली सामान्य त्रुटियों को दूर करने के उपाय बताए।