सेक्टर-31/40 के एंट्री पॉइंट पर स्टॉर्म वॉटर लाइन जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम
storm water line jammed in sector 3140 increased risk of waterlogging
n NBT न्यूज, गुड़गांव : सेक्टर-31/40 के एंट्री पॉइंट पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी स्टॉर्म वॉटर लाइन मिट्टी और मलबा भरने से जाम हो गई है। यह लाइन GMDA की मुख्य स्टॉर्म वॉटर लाइन से जुड़ी हुई है। इसके जाम होने से बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होने से जलभराव बढ़ने की आशंका रहती है। समस्या को देखते हुए सोसायटी RWA प्रधान अभिमन्यु यादव को खुद अपने RWA के कर्मचारियों के साथ मौके पर लाइन खोलने का प्रयास करना पड़ा। उन्होंने लाइन में जमा मिट्टी और मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन लाइन पूरी तरह साफ नहीं हो सकी। इसके बाद अधिकारियों को शिकायत दी गई। RWA प्रधान अभिमन्यु यादव ने कहा कि GMDA की मुख्य लाइन से जुड़ी होने के कारण इसकी सफाई विभागीय स्तर पर मशीनों से कराना जरूरी है। RWA ने अपने स्तर पर लाइन खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में जीएमडीए अधिकारियों को शिकायत देकर जल्द सफाई कराने की मांग की गई है।