जन्मतिथि वेरिफिकेशन में हो रही परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
जन्मतिथि वेरिफिकेशन में हो रही परेशानी
n NBT न्यूज, नूंह

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि वेरिफिकेशन को लेकर नूंह जिला कार्यालय में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इनमें बुजुर्ग पेंशनधारकों के अलावा सरकारी योजनाओं की पात्र महिलाएं, दिव्यांग व अन्य शामिल हैं। जन्म तिथि वेरिफिकेशन को लेकर बुजुर्गों में चिंता है कि अगर समय पर फैमिली ID में जन्मतिथि सत्यापित नहीं हुई तो उनकी पेंशन या योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है। जिला कार्यालय में बनाए हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। नोमान रहपुआ, साजिद सेवका, उमरदीन आदि ने बताया कि लेवल-1 पर फील्ड कर्मचारी की ओर से दस्तावेजों की जांच की जानी चाहिए, हेल्प डेस्क पर पंचायत लोकल ऑपरेटर के जरिए यह काम कराया जा रहा है। आरोप है कि हेल्प डेस्क पर पर्याप्त और स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें बार-बार जन्म तिथि वेरिफिकेशन की रिक्वेस्ट लगानी पड़ रही है।