Noida Sector 82 Facing Low Water Pressure For Three Days Residents Face Hardship
सेक्टर-82 में तीन दिन से लो प्रेशर पर आ रहा पानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 के अधिकतर फ्लैटों में तीन दिनों से पानी की सप्लाई कम प्रेशर में होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस कारण पानी टंकियों तक नहीं पहुंच रहा। इससे कई परिवारों को रोजमर्रा के काम के लिए पानी की किल्लत हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, समस्या की जानकारी नोएडा प्राधिकरण के जेई और संबंधित सुपरवाइजर को लिखित संदेश के माध्यम से कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई आने के बावजूद पर्याप्त प्रेशर नहीं होने से ऊपरी मंजिलों की टंकियां खाली रह जा रही हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द मौके पर टीम भेजकर पानी की लाइन और प्रेशर की जांच कराने की मांग की है। यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में पानी की कमी और बढ़ सकती है।