Residents Strong Protest Against Maintenance Charge Hike In Cleo County
क्लियो काउंटी में बढ़ाया मेंटिनेंस चार्ज तो सड़क पर उतरे निवासी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में बिल्डर की ओर से बढ़ाए गए मेंटिनेंस चार्ज के खिलाफ रेजिडेंट्स ने सोमवार रात जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में रेंजिडेंट्स सड़क पर उतरे और पूरी सोसायटी की परिक्रमा की। करीब दो घंटे तक रेंजिडेंट्स का यह प्रदर्शन जारी रहा। लोगों का कहना है कि हम किसी भी सूरत में 40 प्रतिशत बढ़े हुए मेंटिनेंस चार्ज पर बिल्डर को मनमानी नहीं करने देंगे। यह सरासर मनमानी है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि प्रक्रिया को पूरा किए बिना बिल्डर ने मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाया है। यह रेंजिडेंट्स के साथ नाइंसाफी है। निवासी करीब 6:30 बजे गेट नंबर 1 के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद सोसायटी के अंदर बने मंदिर के पास से होते हुए पूरा काफिला एमपी थिएटर पहुंचा। वहां करीब 40 मिनट तक रेंजिडेंट्स ने अपनी बात रखी और बढ़े हुए मेंटिनेंस चार्ज का विरोध जताया। रेंजिडेंट्स ने कहा है कि एक सितंबर से बिल्डर ने सीधे 40 फीसदी मेंटिनेंस चार्ज बढ़ा दिया है। रेजिडेंट्स की सहमति नहीं ली गई। पहले 3.15 रुपये प्रति स्क्वायर फुट का चार्ज था जिसे अब पांच रुपये कर दिया गया है। इतना महंगा मेंटिनेंस चार्ज में दूसरी किसी सोसायटी में भी नहीं है। हम किसी भी सूरत में इसे लागू नहीं होने देंगे।एक सप्ताह में दूसरी बार प्रदर्शन
यहां के रेजिडेंट्स ने सप्ताह भर में दूसरी बार प्रदर्शन किया है। एक सितंबर से जैसे ही चार्ज बढ़ाया गया। लोग विरोध में उतर पड़े और सोमवार को पूरी प्लानिंग के साथ कई काफी संख्या में निवासी विरोध में उतरे और रोष जताया। इनका कहना है 40 प्रतिशत चार्ज बढ़ाने का कोई तुक नही है। यह बिल्डर उनका शोषण कर रहा है।