हत्या कर डेरी के पास दफना दिया शव

नवभारतटाइम्स.कॉम
rewari youth murdered near dairy body buried police investigating
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : गांव भटसाना में युवक की हत्या कर शव को डेरी की जमीन में गड्ढा खोद दबाने का मामला आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। शव को दफनाते हुए किसी ने देख लिया तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जमीन से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। SP हेमेंद्र कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे। डेयरी संचालक अरुण ने पंचायत से जमीन पट्टे पर लेकर डेरी खोली है। डेरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात एक कार में कुछ लोग डेरी में आये। उन्होंने तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा और कार से शव को निकालकर गड्ढे में दबा दिया। पूरा घटनाक्रम कर्मचारी ने देख पुलिस को सूचना रात को ही दे दी। FSL टीम को भी बुलाया गया। शव के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। DSP सुरेंद्र श्यारोण ने कहा कि सिर पर मिले चोटों के निशान से हत्या का मामला दिखाई देता है। आरोपी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पहचान होने के बाद हत्या का राज खुल सकता है।