Sohna Assault After Argument With Brothers Investigation Into Robbery Charges Ongoing
कहासुनी पर भाइयों से मारपीट का आरोप, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सोहना : खूंटपुरी मोड़ पर भाइयों के साथ मारपीट और लूट का मामला आया है। जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन लूट के आरोपों को संदिग्ध माना गया है। खूंटपुरी के समय सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह घर लौट रहे थे। अपने भाई पवन कुमार को खूंटपुरी मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया। तभी उनका दूसरा भाई हरीश भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि रॉयल जिम से 15-20 युवक लाठी, डंडे लेकर आए और तीनों पर हमला कर दिया। आरोपी कृष्णपाल ने रिवॉल्वर के बट से हमला किया, जबकि प्रशांत ने हथियार से कान पर वार किया। कृष्णपाल और कृष्ण पर 55 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया। ASI शुएब खान की टीम ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार मारपीट की पुष्टि हुई है, जांच जारी है।