किसी वकील के संपर्क में थे जान देने वाले प्रेमीयुगल

नवभारतटाइम्स.कॉम
couples suicide were in contact with a lawyer marriage happened in arya samaj
n NBT न्यूज, चिनहट : देवा रोड स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर जान देने वाले प्रेमी युगल अमित (22) और नरगिस (19) एक वकील के लगातार संपर्क में थे।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इसी वकील ने दोनों की आर्य समाज में शादी कराई थी और गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था भी कराई थी। दोनों 20 दिनों से कमरा नंबर 101 में रह रहे थे। बुधवार को कमरा नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले थे। कमरे से आर्य समाज मंदिर का विवाह प्रमाणपत्र और अमित का लिखा सुइसाइड नोट मिला था। इसमें उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया और लिखा कि दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। साथ ही घरवालों को पुलिस से परेशान न करने की बात कही।