पहले धमकाया, फिर ट्रांसफर कराए 3 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम
cyber fraud by threat 3 lakh rupees scammed online from a person in ballabgarh
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-76 स्थित पाम रेजिडेंसी निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन धमकी और डर दिखाकर 3 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-76 स्थित, पाम रेजिडेंसी में रहता है। शिकायत के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर उसे डराया-धमकाया और चोट पहुंचाने या अन्य नुकसान का भय दिखाया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर धोखे से पीड़ित से 3 लाख रुपये की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

पीड़ित को ठगी का अहसास होने के बाद मामले की शिकायत साइबर अपराध पोर्टल पर की गई। इसे आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना बल्लभगढ़ भेजा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

रेकमेंडेड खबरें