Faridabad Youth Dies Suspiciously After Jumping From 10th Floor Family Doesnt File Complaint
संदिग्ध हालात में 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरा युवक, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एडोर सोसायटी में बुधवार देर रात एक युवक ने दसवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई है। वह एडोर सोसायटी में माता-पिता, पत्नी, छोटे भाई और चार वर्षीय बेटे के साथ किराये के फ्लैट में रहता था। दिलीप एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करता था। उसके पिता मिकैनिक हैं, जबकि छोटा भाई एक कंपनी में काम करता है। बुधवार रात दिलीप ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह पिता के साथ सोसायटी में टहलने के लिए नीचे गए। सैर करने के बाद सभी वापस फ्लैट में आकर सोने की तैयारी करने लगे। रात करीब 12:30 बजे दिलीप अचानक बालकनी में गया और वहां से नीचे कूद गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।