Egg Shop Dispute Allegation Of Pointing Pistol At Sub inspector Villagers Uproar Suspension
अंडे की दुकान के विवाद में बवाल, दरोगा पर पिस्टल तानने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बंथरा : अंडे की दुकान लगाने को लेकर बुधवार रात जमकर बवाल हुआ। भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत ने एक दरोगा समेत पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बनी-मोहनलालगंज रोड जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। बाद में आरोपित दरोगा सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया।
खसरवारा गांव निवासी अरविंद के मुताबिक, बुधवार रात वह साहिल की दुकान पर गया था। शनि देव और हनुमान मंदिर के पास अंडे की दुकान लगाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि साहिल ने पिता सारजन और भाई राहुल को बुलाकर अरविंद से मारपीट की। अरविंद ने थाने में तहरीर दी। कुछ देर बाद पुलिस दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच करने उसके घर पहुंची। आरोप है कि रात 11 बजे दरोगा सचिन यादव पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचे और उसके घरवालों से मारपीट की। आरोप है कि दरोगा ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर बट से वार किया।