ड्राइवर व कंडक्टर ने पेश की मिसाल, सामान लौटाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
driver conductors honesty returned woman passengers purse rs 2580 and documents safe
nNBT न्यूज, हथीन

हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की। दोनों कर्मचारियों ने महिला यात्री के रुपये एवं अन्य दस्तावेज सुरक्षित वापस लौटा दिए। जानकारी के अनुसार, पलवल डिपो की बस पलवल से उटावड़ के लिए जा रही थी। बस में जनाचोली गांव की सोनपती भी यात्रा कर रही थी। वह बस से उतरते समय अपना पर्स बस में छोड़कर हथीन बस अड्डा पर उतर गई।
उटावड़ पहुंचने पर ड्राइवर सरफुद्दीन पहाड़पुर एवं कंडक्टर उस्मान रूपड़ाका ने बस की सफाई अंतिम गन्तव्यस्थल पर की। बस में एक पर्स मिला। पर्स के अंदर 2580 रुपये की नकदी, पेन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज थे। पर्स के अंदर मोबाइल नंबर भी मिला। ड्राइवर सरफुद्दीन पहाड़पुर ने संबंधित मोबाइल पर संपर्क किया। इसके उक्त महिला यात्री सोनपती का पर्स होने के बारे में पता चला। बुधवार को ड्राइवर, कंडक्टर ने महिला सोनपती को हथीन बस अड्डे पर बुलाया। संबंधित पर्स 2580 रुपये की नकदी एवं अन्य दस्तावेज महिला को सौंप दिए। ड्राइवर, कंडक्टर के ईमानदारी के इस कदम की सर्वत्र सराहना की जा रही है। बीजेपी हथीन मंडल के महामंत्री हरकेश शर्मा ने ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की मांग की है।

रेकमेंडेड खबरें