Cyber Thugs Web Rs 115 Lakhs Duped From Elderly Man On Pretext Of Fees Sensation In Faridabad
फीस जमा कराने के बहाने 1.15 लाख रुपये ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-8 निवासी एक बुजुर्ग को मोबाइल कनेक्टिविटी की शिकायत दूर कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.15 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और शिकायत के लिए एक रुपये की फीस जमा कराने की बात कहकर पीड़ित से पेटीएम खुलवा लिया। इसके बाद बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी कराने के दौरान उनके दो बैंक खातों से रकम ट्रांसफर हो गई।