पत्नी प्रेमी के साथ थाने पहुंची, पति ने मंदिर में कराया विवाह

नवभारतटाइम्स.कॉम
husband gets wife who arrived at the police station with her lover married in a temple made her vow not to be unfaithful
n NBT न्यूज, मलिहाबाद : थानाक्षेत्र में प्रेमी के साथ वापस लौटी पत्नी का पति ने मंदिर में विवाह करवा दिया। युवती को भविष्य में अपने नए पति के साथ बेवफाई न करने की कसम खिलाकर राजी-खुशी रवाना कर दिया।

माल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह बीते वर्ष मलिहाबाद के एक गांव निवासी पीआरडी जवान के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसी दौरान पत्नी देर ससुराल से बिना बताए फरार हो गई। पति और परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पति ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाह-विच्छेद के बाद महिला का उसके प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह करवा दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।