वेबसाइट पर डाला ऐड, होटल में बुलाकर ठग 6 लाख का कैमरा-लेंस लेकर फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम
thug absconds by luring with online camera advertisement flees with 6 lakh worth equipment
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सेकंड हैंड सामान बेचने वाली ऑनलाइन वेबसाइट पर कैमरा बेचने का विज्ञापन डालना एक कैमरा ऑपरेटर को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक युवक ने कैमरा और लेंस खरीदने के बहाने उसे सूरजकुंड स्थित होटल में बुलाया और करीब 6 लाख रुपये कीमत का कैमरा-लेंस लेकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगमाल एन्क्लेव, अगवानपुर विस्तार निवासी विरेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैमरा ऑपरेटर हैं। उन्होंने अपना कैमरा और लेंस बेचने के लिए सेकंड हैंड सामान बेचने वाली ऑनलाइन वेबसाइट पर विज्ञापन डाला था। 7 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से वॉट्सऐप मेसेज आया। युवक ने कैमरा और लेंस की कीमत पूछी।